
#Samastipur #ThaneshwarMandir #SamastipurNews #BiharNews #ChainSnatching #news #objectionnews
Kanke, Ranchi | Aug 4, 2026

BREAKING: समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ! 25 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक तरफ़ा प्यार में की थी हत्या..... समस्तीपुर जिले में चर्चित छात्रा हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वैनी ओपी क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी और कथित शूटर बबलू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि 20 जुलाई को वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया विष्णुपुर गांव में छात्रा सुमन कुमारी स्कूल जाने के दौरान दिनदहाड़े गोलीबारी की शिकार हो गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी बबलू कुमार की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। एसपी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी ने समस्तीपुर जिले के एक ठिकाने पर छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी बबलू कुमार वैनी थाना क्षेत्र के चांदटोली का निवासी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और चार फायर किए गए खोखे भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा की हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग मुख्य वजह थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है और इस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है और मामले में जल्द ही अन्य खुलासे होने की संभावना है। #BreakingNews #SamastipurNews #CrimeNews #SamastipurPolice #Murder
Samastipur, Samastipur | Jul 25, 2026

#दलसिंहसराय में पेपर लीक व लाठीचार्ज के खिलाफ उग्र प्रदर्शन,शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज #पेपर लीक प्रकरण और छात्रों-युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और बहुजन समाज के बैनर तले छात्र-युवाओं ने नगर में उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और बीजेपी नेतृत्व पर परीक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की। महावीर चौक पर प्रदर्शन के दौरान अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, लेकिन भीषण बारिश के बावजूद छात्र-छात्राएं पीछे हटने के बजाय सड़क पर डटे रहे। भीगते हुए युवाओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर और लाल झंडे थामे जोरदार नारे लगाए, जिससे पूरा महावीर चौक आंदोलनमय हो उठा। राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों की निगाहें भी लंबे समय तक आंदोलनकारी छात्रों पर टिकी रहीं।छात्र नेताओं का कहना था कि बारिश में भी आंदोलन जारी रखना इस बात का संकेत है कि युवा अब अपने भविष्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। #SamastipurNews #cjp #NewsUpdate #Dalsinghsarai #Bihar #patna
Dalsinghsarai, Samastipur | Jul 24, 2026

बेगूसराय में मेडीवर्सल सिमरन मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल: ₹350 में डॉक्टर OPD, एक ही छत के नीचे इलाज और सभी जांच की सुविधा" #begusarai_wale_hai #Begusarai News Post Bihar #PatanNews #khagriya #SamastipurNews
Begusarai, Begusarai | Jul 23, 2026

पीने के लिए पानी नहीं, शौच के लिए शौचालय नहीं! उजियारपुर अंचल कार्यालय की बदहाली आई सामने, जिम्मेदार अधिकारी बेखबर। उजियारपुर, समस्तीपुर: आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए बने उजियारपुर अंचल कार्यालय की बदहाल व्यवस्था अब सवालों के घेरे में है। कार्यालय परिसर में आने वाले फरियादियों और कर्मचारियों को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल तक उपलब्ध नहीं है। वहीं शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना सैकड़ों लोग विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए अंचल कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। गर्मी के मौसम में पानी की व्यवस्था नहीं होना और शौचालय का उपयोग योग्य नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अंचल कार्यालय में तत्काल स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो लोगों का आक्रोश बढ़ सकता है। #Ujiarpur #Samastipur #Bihar #CircleOffice #PublicProblem #GovernmentOffice #BasicFacilities #WaterCrisis #ToiletIssue #Administration #BiharNews #SamastipurNews #StreamBihar Sudarshan Kumar Surendra Pd Singh Subhansh Kumar Thakur Sudarshan Kumar Socialworkar Chandan Mishra Bjp Chandan Kumar
Ujiarpur, Samastipur | Jul 20, 2026