दलसिंहसराय:विश्वासपुर में छठ व्रतियों का हुआ सम्मान,अंग वस्त्र और फल का वितरण
#दलसिंहसराय,प्रखंड क्षेत्र के नगरगामा पंचायत अंतर्गत विश्वासपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आज छठ व्रतियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया.कार्यक्रम का आयोजन पंचायत के उपमुखिया रौशन कुमार चौधरी के द्वारा किया गया.मुख्य अतिथि के रूप में रोसड़ा के विधायक वीरेंद्र पासवान उपस्थित रहे.इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता बीजेपी नेत्री चेतना झा,शशिकांत झा, चुनचुन, घनश्याम राय,कपिलदेव चौधरी, संजय चौधरी,अमित भारद्वाज,रंजेश चौधरी,पवन कुमार चौधरी इत्यादि लोग उपस्थित थे.
सम्मान कार्यक्रम में सभी छठ व्रतियों को अंग वस्त्र और फल का वितरण कर सम्मानित किया गया.इस दौरान वक्ताओं ने छठ महापर्व की महिमा और इसके सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला.उपमुखिया ने कहा कि छठ व्रती समाज के लिए प्रेरणा हैं.उनके त्याग और आस्था का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और व्रती महिलाएं उपस्थित थी. #Samastipur #Dalsinghsarai #NewsUpdate