Public App Logo
Profile Picture

SAMASTIPUR News

@dnlnews
322625Followers
23Following
दलसिंहसराय:बरनकन्या उत्थान समिति द्वारा बेटी को शादी के लिए 51 हजार नगद व वैवाहिक सामग्री देकर किया मदद

<nis:link nis:type=tag nis:id=दलसिंहसराय,शहर nis:value=दलसिंहसराय,शहर nis:enabled=true nis:link/> के बरनवाल सेवा सदन के प्रांगण में बरनवाल महासभा के राष्ट्रीय चुनाव को लेकर प्रदेश से आये महामंत्री प्रत्याशी जयशंकर बरनवाल,संयुक्त मंत्री प्रत्याशी अनिल कुमार गुप्ता (बब्लूजी),कोषाध्यक्ष प्रत्याशी संजय बरनवाल ने जनसंपर्क अभियान चलाया एंव सभी मतदाता से 25 अक्टूबर को अपने मत का प्रयोग करने पर जोर दिया.इस दौरान बरनवाल संरक्षक प्रो.अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक किया गया. संचालन अध्यक्ष मनीष बरनवाल ने किया.सचिव रामा कांत प्रसाद,उपाध्यक्ष राजीव कुमार लाल,कोषाध्यक्ष विजय लाल, कार्यकारणी सदस्य रितिक कुमार राजा,प्रिंस राज बरनवाल, संतोष कुमार बरनवाल,सूरज बरनवाल सहित अन्य सदस्यों ने आये अतिथियों का चादर ओढ़ा कर सम्मानित किया.

वही बरनकन्या उत्थान समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार गुड्डू सहित आये अतिथि द्वारा दलसिंहसराय की एक जरूरतमंद बेटी को शादी के लिए 51 हजार नगद व वैवाहिक सामग्री देकर मदद किया एंव एक बेटी को पढ़ाई के लिए भी आर्थिक मदद किया.उन्होंने समाज के गरीब परिवार की बेटियों की मदद के लिए हर सम्भव तैयार रहने की बात कही.मौके पर कई सदस्य मौजूद थे.
नवीन कुमार ने <nis:link nis:type=tag nis:id=दरभंगा nis:value=दरभंगा nis:enabled=true nis:link/> स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया, दलसिंहसराय पहुंचने पर किया स्वागत...

<nis:link nis:type=tag nis:id=दरभंगा nis:value=दरभंगा nis:enabled=true nis:link/> स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी नवीन कुमार ने शनिवार को लहेरियासराय स्थित आयुक्त कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थक एवं शुभचिंतक भी उपस्थित रहे।नामांकन से पूर्व नवीन कुमार ने अपने गृह क्षेत्र नरहन से यात्रा प्रारंभ की। इसके बाद विभूतिपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा जटमलपुर स्थित शिव-पार्वती मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात कल्याणपुर में अल्पाहार के बाद वे दरभंगा के लहेरियासराय स्थित आयुक्त कार्यालय पहुंचे और नामांकन प्रक्रिया पूरी की।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में नवीन कुमार ने कहा कि स्नातक मतदाताओं से जुड़े शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, परीक्षा व्यवस्था, समय पर परिणाम एवं प्रमाणपत्र तथा पारदर्शिता जैसे विषय उनके प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं।उन्होंने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और बेगूसराय के स्नातकों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को समझने का प्रयास किया जाएगा।नवीन कुमार ने कहा कि चुनाव में विभिन्न प्रत्याशियों के विचारों और मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए तथा मतदाताओं को उपलब्ध जानकारी के आधार पर अपना निर्णय लेना चाहिए।इस दौरान नामांकन कर क्षेत्र भ्रमण करते हुए <nis:link nis:type=tag nis:id=दलसिंहसराय nis:value=दलसिंहसराय nis:enabled=true nis:link/> पहुँचे. जहाँ डॉ. डी एन सिंह, डॉ. राकेश यादव,अर्जुन यादव,श्याम गिरी,प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र यादव, शिव किशोर सिंह, श्याम सिंह,मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार कुशवाहा,वीरेंद्र दास सहित कई लोगों ने उन्हें माला पहना कर स्वागत किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=dalsinghsarai:गाछी nis:value=Dalsinghsarai:गाछी nis:enabled=true nis:link/> में मिला 10 वर्षीय बच्चे का शव, आंख के पास चोट और शरीर पर कटे के निशान;हत्या की आशंका 

<nis:link nis:type=tag nis:id=दलसिंहसराय nis:value=दलसिंहसराय nis:enabled=true nis:link/> अनुमंडल के <nis:link nis:type=tag nis:id=विद्यापतिनगर nis:value=विद्यापतिनगर nis:enabled=true nis:link/> थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मधुवन टोल में शनिवार सुबह 10 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव फुलवंतो स्थान के आगे पूर्व मटखनमा गाछी में मिला।सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीण की नजर शव पर पड़ी। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग और बच्चे के परिजनों मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 
मृतक की पहचान बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी मंटू साह के पुत्र सुधीर कुमार (10) के रूप में हुई है।सुधीर शुक्रवार रात करीब नौ बजे स्थानीय चौक स्थित आटा चक्की के समीप देखा गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह गाछी में बच्चे का शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। शरीर पर कई जगहों पर चोट और कटे के निशान मिलने की बात सामने आने के बाद परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को गाछी में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट समेत अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
दलसिंहसराय:शहर में ओवर ब्रिज निर्माण के कारण बंद रोड को मरम्मत कर  चालू करने का किया मांग

<nis:link nis:type=tag nis:id=दलसिंहसराय,शहर nis:value=दलसिंहसराय,शहर nis:enabled=true nis:link/> के 32 नंबर रेलवे गुमटी पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पिछले साल से चल रहा है,जिस कारण महावीर चौक से 32 नंबर गुमटी तक मुख्य सड़क को बंद कर दिया गया है.परन्तु कुछ महीनों से पुल का निर्माण कार्य रुका हुआ है. रोड के बंद होने के कारण शहरवासियों सहित शहर के बाहर से आने जाने वाले लोगो को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसे देखते हुए जदयू के राज्य परिषद सदस्य सुनील कुमार बमबम ने एसडीओ को ज्ञापन देते हुए सर्विस रोड की अविलंब मरम्मत कराकर उसे सुचारू रूप से चालू करवाने कि मांग किया है।
जप्त शराब को नष्ट मत कीजिए..उसका उपयोग कीजिए:जीतन राम मांझी..
बिहार बनेगा उद्योग और स्किल का हब🏭 
चकाई, <nis:link nis:type=tag nis:id=जमुई nis:value=जमुई nis:enabled=true nis:link/> में इथेनॉल प्लांट का निरीक्षण सीएम सम्राट चौधरी ने किया..औद्योगीकरण हेतु चिन्हित लगभग 9,000 एकड़ भूमि के संबंध में प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया। ये प्लांट अगले वर्ष तक शुरू हो जाएंगे।जमुई में करीब ₹3,400 करोड़ के औद्योगिक निवेश से 10 हजार से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
दरभंगा में जितिया पर्व पर हादसा, तालाब में डूबी 12 वर्षीय बच्ची की मौत

<nis:link nis:type=tag nis:id=दरभंगा: nis:value=दरभंगा: nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिरौल nis:value=बिरौल nis:enabled=true nis:link/> थाना क्षेत्र के सहसराम पंचायत के महवा गांव में शुक्रवार की सुबह जितिया पर्व पर तालाब में नहाने गयी 12 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गयी. मृतका की पहचान संतोष राम की पुत्री शिवानी कुमारी (12) के रूप में हुई.परिजनों के अनुसार, शिवानी सुबह करीब 10 बजे पड़ोस की महिलाओं के साथ जितिया पर्व को लेकर गांव के तालाब में नहाने गयी थी. नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गयी और डूब गयी. आसपास मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया और ग्रामीणों की मदद से उसे तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी.परिजन आनन-फानन में उसे अनुमंडल अस्पताल बिरौल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सातवीं कक्षा में पढ़ती थी शिवानी
बताया जा रहा है कि शिवानी तीन बहन और एक भाई में सबसे छोटी थी. वह गांव के ही स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ती थी. उसके पिता संतोष राम रोजी-रोटी के लिए सूरत में रहते हैं. घटना की सूचना मिलते ही वे गांव के लिए रवाना हो गये हैं.घटना के बाद मां रजनी देवी और दादी नुजी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
ट्रक की चपेट में आया CNG ऑटो, ड्राइवर-पैसेंजर की मौत:5 घायल
चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

<nis:link nis:type=tag nis:id=बेगूसराय।बलिया,सेवा nis:value=बेगूसराय।बलिया,सेवा nis:enabled=true nis:link/> संकल्प अभियान के तहत अहिंसा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय, जानीपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 36 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रशस्ति पत्र, कॉपी, और कलम प्रदान किए। उन्होंने उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में खुशी कुमारी ने प्रथम, प्रशांत कुमार ने द्वितीय, और सोनाक्षी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ईस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बिहार के अनुपम भारतीय बधिर एथलेटिक्स टीम में चयनित:मलेशिया में दिखाएंगे दम, देश का करेंगे प्रतिनिधित्व

पटना.नालंदा की खेल प्रतिभा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। हरनौत प्रखंड के सुदूर महमूदपुर बलवा गांव निवासी युवा बधिर एथलीट अनुपम कुमार का चयन भारतीय राष्ट्रीय बधिर एथलेटिक्स टीम में हुआ है।
अनुपम मलेशिया के पेनांग में 3 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 'प्रथम एशिया पैसिफिक डेफ मल्टी-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026' में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ वे देश का मान बढ़ाने के लिए नई दिल्ली से मलेशिया के लिए रवाना हो रहे हैं।
बिहार की राजनीति में एक नई चर्चा जोरों पर है। वो ये है कि संजय झा की जगह विजय कुमार चौधरी जदयू के अगले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बन सकते हैं। इसके लिए मिशन संजय झा का भी जिक्र किया जा रहा है। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=vijaykumarchaudhary nis:value=VijayKumarChaudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=politics nis:value=Politics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=हेलीकॉप्टर nis:value=हेलीकॉप्टर nis:enabled=true nis:link/> से राहत सामग्री गिराने के दौरान पैकेट सिर पर गिरने से व्यक्ति की मौत

पटना.सारण तटबंध टूटने से अमनौर प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का कहर जारी है. इसी बीच शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित परशुरामपुर गांव में राहत सामग्री गिराने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. हेलीकॉप्टर से गिराये जा रहे खाद्य सामग्री के पैकेट की चपेट में आने से 62 वर्षीय अनिल कुमार सिंह उर्फ अप्पू सिंह की मौत हो गयी.

सिर पर गिरा राहत का पैकेट, मौके पर मौत
मृतक की पहचान परशुरामपुर गांव निवासी अनिल कुमार सिंह के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री गिरायी जा रही थी. इसी दौरान राहत सामग्री का एक पैकेट सीधे अनिल कुमार सिंह के सिर पर आ गिरा. गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.राहत सामग्री गिराये जाने के दौरान एक अन्य हादसे में बदरी साह की 42 वर्षीय पत्नी के पैर में गंभीर चोट लगी और पैर टूट गया. वहीं, राहत पैकेट गिरने से धर्मनाथ ठाकुर के घर की सीमेंट की करकट वाली छत भी क्षतिग्रस्त हो गयी.सैकड़ों लोग सारण तटबंध पर ले रहे हैं शरण
परशुरामपुर समेत आसपास के कई गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं. बड़ी संख्या में लोग घर छोड़कर सारण तटबंध पर शरण लिये हुए हैं. इसी दौरान प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचायी जा रही थी.
शनिवार को दर्शन करें <nis:link nis:type=tag nis:id=दलसिंहसराय nis:value=दलसिंहसराय nis:enabled=true nis:link/> के विद्यापतिधाम मन्दिर परिसर में स्थित शनिदेव मन्दिर में स्थापित शनि देव भगवान की प्रतिमा । 
जय शनि देव महाराज की ।
मुजफ्फरपुर:2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार:2.10 लाख रुपए कैश और 4 मोबाइल बरामद

<nis:link nis:type=tag nis:id=मुजफ्फरपुर nis:value=मुजफ्फरपुर nis:enabled=true nis:link/> में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराध नियंत्रण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुजफ्फरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के गायघाट थाना क्षेत्र स्थित हनुमान नगर गांव में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध स्मैक के एक बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से सगे भाई-बहन को धर दबोचा और उनके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ, भारी मात्रा में नकद राशि तथा मोबाइल फोन बरामद किए।

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशानुसार जिले भर में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के क्रम में 1 अक्टूबर को गायघाट थाना पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि हनुमान नगर गांव में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के निवासी शिव शंकर कुमार और उसकी बहन अंशु कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा जब दोनों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से 2,015 छोटी-बड़ी पुड़ियों में पैक किया गया कुल 2.435 किलोग्राम स्मैक बरामद हुआ। बाजार में इस बरामद स्मैक की कीमत काफी अधिक आंकी जा रही है।इसके अलावा, पुलिस ने उनके पास से स्मैक की बिक्री से जुटाए गए 2.10 लाख (2 लाख 10 हजार) रुपये नकद और तस्करी के खेल में इस्तेमाल किए जा रहे 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।। इनके परिजनों के खिलाफ पूर्व से ही एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी की मां और पत्नी को भी पूर्व में बेनीबाद थाना कांड संख्या 25/24 में एनडीपीएस एक्ट के तहत ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत (जेल) भेजा जा चुका है।
दलसिंहसराय में गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों को दिया सत्य, अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश।

<nis:link nis:type=tag nis:id=दलसिंहसराय nis:value=दलसिंहसराय nis:enabled=true nis:link/> प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिलट राम टोल मधैपुर नगरगामा एवं प्राथमिक विद्यालय रविदास टोल नगरगामा सहित सभी सरकारी संस्थानों में गांधी एवं शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर विद्यालयों में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

प्रधान शिक्षक मुकेश कुमार एवं अशरफ अली फातमी ने बच्चों को संबोधित करते हुए गांधी जी के सत्य, अहिंसा के सिद्धांतों और शास्त्री जी के प्रसिद्ध नारे 'जय जवान, जय किसान' के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है, जिससे हमें जीवन जीने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
नमो भारत रैपिड ट्रेन का दलसिंहसराय स्टेशन पर ठहराव क्यों नहीं? जयनगर-पटना ट्रेन नहीं रुकने से यात्रियों में आक्रोश, ठहराव नहीं तो आंदोलन....

<nis:link nis:type=tag nis:id=namobharatrapidrail nis:value=NamoBharatRapidRail nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dalsinghsaraistation nis:value=DalsinghsaraiStation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=thahravkimaang nis:value=ThahravKiMaang nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=9480304jaynagarpatna nis:value=9480304JaynagarPatna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=namobharattrain nis:value=NamoBharatTrain nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dalsinghsarainews nis:value=DalsinghsaraiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rapidrailstoppage nis:value=RapidRailStoppage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patnajanewaleyatripareshan nis:value=PatnaJaneWaleYatriPareshan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=andolankichetawni nis:value=AndolanKiChetawni nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=railwaynews nis:value=RailwayNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samastipurrailway nis:value=SamastipurRailway nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaynagarpatnanamobharat nis:value=JaynagarPatnaNamoBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dalsinghsaraimethahravnahi nis:value=DalsinghsaraiMeThahravNahi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aamjantameaakrosh nis:value=AamJantaMeAakrosh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trainnahirukrahi nis:value=TrainNahiRukRahi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नमो_भारत nis:value=नमो_भारत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रैपिड_रेल nis:value=रैपिड_रेल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दलसिंहसराय_ठहराव nis:value=दलसिंहसराय_ठहराव nis:enabled=true nis:link/>
महिला के पेट से निकला 5KG का ट्यूमर:10 साल से झेल रही थी दर्द,4 घंटे चला ऑपरेशन
Samastipur:हसनपुर में स्कॉर्पियो से 28 कार्टून में लदी 242 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर हुआ फरार...
बेगूसराय- 10.82 करोड़ का दिनकर घाट गंगा में समाया,15 साल देख-रेख का दावा करने वाली एजेंसी गायब

बेगूसराय के सिमरिया धाम स्थित श्मशान घाट के पास बना दिनकर घाट 2 साल के अंदर ही गंगा नदी की तेज धारा और जलस्तर में वृद्धि के कारण पूरी तरह ध्वस्त होकर नदी में समा गया है। करीब 10 करोड़ 82 लाख रुपए की भारी-भरकम लागत से निर्मित इस स्थाई स्नान घाट के नीचे से मिट्टी का कटाव इतनी तेजी से हुआ कि इसका बड़ा हिस्सा ढह गया।हालत ये है कि जिस स्थान पर कभी भव्य सीढ़ियों वाला घाट चमकता था, वहां केवल कंक्रीट का मलबा ही नजर आ रहा है। हरिद्वार के प्रसिद्ध हर की पौड़ी की तर्ज पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकसित किए गए इस प्रोजेक्ट के हाल को लोग सरकारी धन की बर्बादी बता रहे हैं। स्थानीय लोग इसे निर्माण एजेंसियों की लापरवाही और संवेदनहीनता बता रहे हैं।

फरवरी 2023 में दिनकर घाट का पूरा हुआ था निर्माण कार्य

नमामि गंगे योजना के तहत इस स्थाई स्नान घाट का निर्माण पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड से कराया गया था। इसके निर्माण की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की महारत्न निर्माण एजेंसी नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) इंडिया लिमिटेड को सौंपी गई थी। फरवरी 2023 में इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ।अनुबंध की शर्तों के अनुसार निर्माण के बाद अगले 15 साल तक इस घाट की मरम्मत, सुरक्षा और देख-रेख की पूरी जिम्मेदारी इसी कार्यकारी संस्था एनबीसीसी की थी। विडंबना ये कि निर्माण कार्य संपन्न होने के बाद से लेकर आज तक एनबीसीसी का कोई भी अधिकारी या इंजीनियर घाट की स्थिति जानने या इसकी सुध लेने कभी सिमरिया नहीं पहुंचा.
शराब बंदी में बिहार के अंदर शराब की ट्रक घुस कैसे जाती है 🤔
 बिहार में ट्रक पलटा तो मच गई शराब की लूट: अररिया में विदेशी शराब से लदा ट्रक हादसे का शिकार, ड्राइवर-खलासी फरार, ग्रामीण कार्टून भर-भरकर ले गए शराब |

 <nis:link nis:type=tag nis:id=truckpalta nis:value=TruckPalta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sharabikiloot nis:value=SharabiKiLoot nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=videshisharabiseladatruck nis:value=VideshiSharabiSeLadaTruck nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=arariamehadsa nis:value=ArariaMeHadsa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sharabilootkavideo nis:value=SharabiLootKaVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharmesharabibandhi nis:value=BiharMeSharabiBandhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=truckhadsa nis:value=TruckHadsa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=graminlootrahesharabi nis:value=GraminLootRaheSharabi nis:enabled=true nis:link/>
जनसेवा एक्सप्रेस में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने वाले 06 सपेरे पकड़े गए...

<nis:link nis:type=tag nis:id=सोनपुर।पूर्व nis:value=सोनपुर।पूर्व nis:enabled=true nis:link/> मध्य रेल के सोनपुर मंडल के अंतर्गत दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 14618 जनसेवा एक्सप्रेस के साधारण कोच में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने के मामले में 06 सपेरों को पकड़कर दिघवारा स्टेशन पर उतारा गया।प्राप्त रेल मदद सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए रेसुब सोनपुर आउट पोस्ट दिघवारा के उप निरीक्षक श्री शमशेर कुमार एवं सहायक उप निरीक्षक श्री विजय कुमार द्वारा उक्त ट्रेन की निगरानी की जा रही थी। 

गाड़ी के छपरा स्टेशन से प्रस्थान करने के बाद साधारण कोचों की जांच के दौरान 06 व्यक्तियों को सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगते हुए पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गाड़ी के सोनपुर मंडल के अंतर्गत अगले ठहराव दिघवारा स्टेशन पर उक्त सभी व्यक्तियों को उनके कृत्य से अवगत कराते हुए ड्यूटी पर तैनात बल सदस्यों की सहायता से ट्रेन से उतारा गया।

पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों द्वारा अपना नाम एवं पता स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया। उनके द्वारा
अलग-अलग स्थानों, जैसे लखनऊ एवं हिमाचल प्रदेश का निवासी होने की जानकारी दी गई। उनके नाम एवं पते का सत्यापन किया जा रहा है।मामले में वन विभाग से समन्वय स्थापित किया गया है तथा संबंधित प्रावधानों के तहत आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
दलसिंहसराय:सिम बंद कर साइबर फ्रॉड ने बैंक खाते से 3.99 लाख उड़ाए

<nis:link nis:type=tag nis:id=दलसिंहसराय nis:value=दलसिंहसराय nis:enabled=true nis:link/> के मनोहर टोला निवासी कल्पना सिन्हा के मोबाइल का सिम 19 से 23 सितंबर तक बंद रहा। इसी दौरान 20 से 24 सितंबर के बीच उनके बैंक ऑफ इंडिया खाते से यूपीआई के जरिए 3 लाख 99 हजार 597 रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। राशि निकलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। इसके बाद साइबर थाने में आवेदन देकर राशि वापस कराने की मांग की। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वही मथुरापुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी व हरपुर एलौथ स्थित बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर अनिल कुमार सिन्हा से साइबर ठगों ने ग्राहक के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी ट्रांजेक्शन इंस्ट्रक्शन भेज उनसे 14.94 लाख अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। मैनेजर ने साइबर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आवेदन के अनुसार 22 सितंबर को उनके मोबाइल पर ग्राहक विकास अरोड़ा के नाम से कॉल आया। कॉल करने वाले ने व्हाट्सएप पर ट्रांजैक्शन इंस्ट्रक्शन भेजने की बात कही। इसके बाद भेजे गए वाउचर पर विकास अरोड़ा के हस्ताक्षर हूबहू मिल रहे थे। मैनेजर ने हस्ताक्षर का मिलान कर 4.95 लाख रुपए बैंक ऑफ बड़ौदा और 9.99 लाख रुपए फेडरल बैंक में ट्रांसफर कर दिए। बाद में ग्राहक ने फोन कर किसी ट्रांजैक्शन से इनकार किया। इसके बाद ठगी का पता चला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
समस्तीपुर:ट्रांसपोर्टर के गोदाम से बिना कागजात का माल जब्त,GST विभाग हुआ अलर्ट,रोसड़ा, <nis:link nis:type=tag nis:id=दलसिंहसराय nis:value=दलसिंहसराय nis:enabled=true nis:link/> और पटोरी में भी नजर

<nis:link nis:type=tag nis:id=समस्तीपुर nis:value=समस्तीपुर nis:enabled=true nis:link/> जिले में राज्य कर विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. राज्य कर आयुक्त के स्पष्ट निर्देशों के आलोक में समस्तीपुर अंचल के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर सक्रिय एक ट्रांसपोर्टर के व्यावसायिक ठिकाने पर अचानक औचक निरीक्षण किया. इस उच्च-स्तरीय छापेमारी का नेतृत्व राज्य कर उप आयुक्त अफजल हसनैन ने किया, जबकि जांच दल में सहायक आयुक्त दिव्य प्रकाश भी शामिल रहे.

निरीक्षण के दौरान जब विभाग की टीम ने ट्रांसपोर्टर के गोदाम की गहन छानबीन की, तो वहां भारी मात्रा में ऐसा सामान पकड़ा गया जिसका कोई भी आधिकारिक या वैध हिसाब-किताब नहीं था. अधिकारियों के मांगने पर भी गोदाम संचालक माल से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या ई-वे बिल पेश नहीं कर सका. बिना किसी वैध कागजात के पाए गए इस संदेहास्पद स्टॉक को जीएसटी विभाग ने तुरंत अपने कब्जे में ले लिया है. जीएसटी के संयुक्त आयुक्त कृष्णा मोहन सिंह ने जानकारी दी कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. इस विशेष त्योहारी सीजन में विभिन्न ट्रांसपोर्ट एजेंसियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई भी व्यापारी टैक्स चोरी करने में सफल न हो सके.

रोसड़ा, दलसिंहसराय और पटोरी में भी रहेगी पैनी नजर
संयुक्त आयुक्त ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यह निगरानी अभियान केवल समस्तीपुर मुख्य शहर तक सीमित नहीं रहेगा. विभाग की पैनी नजर रोसड़ा, दलसिंहसराय और पटोरी जैसे प्रमुख अनुमंडलों के ट्रांसपोर्टरों पर भी समान रूप से बनी हुई है. त्योहारों की आड़ में कर चोरी करने वालों के खिलाफ आने वाले दिनों में और अधिक सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
पूर्व विधायक शिवदानी प्रसाद सिंह का निधन:95 साल की उम्र में वीरपुर स्थित घर पर ली अंतिम सांस

<nis:link nis:type=tag nis:id=बेगूसराय,बरौनी nis:value=बेगूसराय,बरौनी nis:enabled=true nis:link/> विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, पूर्व प्रमुख, पूर्व मुखिया और भाकपा के वरिष्ठ नेता शिवदानी प्रसाद सिंह का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार देर शाम उन्होंने वीरपुर स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र में शोक छा गया।सी पीआई नेताओं ने बताया कि शिवदानी प्रसाद सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में गरीबों, वंचितों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाया और आम लोगों के बीच रहकर उनकी आवाज बुलंद की।
यूपी में नौकरी छोड़कर सिपाही सपा से विधायक बनने निकला:मंच से बोला- अखिलेश यादव को CM बनाइए

<nis:link nis:type=tag nis:id=गोरखपुर nis:value=गोरखपुर nis:enabled=true nis:link/> में डायल-112 में तैनात सिपाही श्याम सुंदर चौहान ड्यूटी छोड़कर समाजवादी पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। वह एक साल तक सेटिंग बनाकर ड्यूटी से गायब रहा। उसकी हाजिरी बराबर लगती रही। 3 महीने पहले अफसरों को भनक लगी तो उसे सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद भी सिपाही पुलिस लाइन में हाजिर नहीं हुआ।कभी वह सपा के बड़े नेताओं के स्वागत का पोस्टर जारी करता है। मंच से अखिलेश यादव को सीएम बनाने की अपील करता है। लाल टोपी लगाए फोटो के साथ लिखता है- लाल टोपी पहनकर चलो, समाजवाद संग आगे बढ़ो।

करीब एक महीने पहले संतकबीर नगर के धनघटा में सपा की समीक्षा बैठक थी। तब सिपाही श्याम सुंदर ने कहा था- मैं अनुसूचित जाति, दलित जाति से हूं। अभी भाजपा के जितने दलित विधायक और सांसद हैं, वे दलितों का वोट लेकर आरक्षण खत्म करने वाले का साथ दे रहे हैं। अखिलेश यादव कह रहे हैं कि ये अंतिम चुनाव होगा। अगर हम और आप सभी नहीं चेते, तो चुनाव और संविधान खत्म हो जाएगा। साथ आइए और अखिलेश यादव को CM बनाइए.