खकनार: ग्राम घाघरला में बंजारा महिलाओं ने पारंपरिक ढंग से होली खेली, घर-घर जाकर फगवा मांगा
बुरहानपुर जिले के ग्राम घाघरला में बंजारा समुदाय की महिलाओं ने पारंपरिक होली महोत्सव मनाया। इस दौरान महिलाओं ने रंग-गुलाल के साथ होली खेली और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। होली उत्सव की परंपरा के तहत बंजारा महिलाओं ने गाँव के घर-घर जाकर ‘फगवा’ माँगा और लोगों को होली की शुभकामनाएँ दीं। पूरे गाँव में उत्सव जैसा माहौल रहा और सभी ने मिलकर त्यौहार मनाया।