खकनार: घाघरला में फगवे की धुन गूंजी, आदिवासी महिलाओं ने मनाया होली महोत्सव
बुरहानपुर: जिले के ग्राम घाघरला में आदिवासी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ फाग महोत्सव मनाया। सोमवार सुबह से ही शाम 6बजे तक पूरे गांव में उत्साह का माहौल दिखा, जब महिलाएं नृत्य करते हुए घर-घर फगवा मांगने निकलीं। पारंपरिक गीत और नृत्य का आयोजन महिलाओं ने सामूहिक रूप से लोकगीत गाए, नृत्य किया और होली की बधाइयां दीं।