खकनार: घाघरला में आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक तरीक़े से मनाया होली का त्योहार
बुरहानपुर जिले के ग्राम घाघरला में आदिवासी समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ फाग महोत्सव मनाया। पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां आज रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक समाजजन ढोल-मंजीरों की थाप पर नृत्य करते हुए घर-घर जाकर फगवा मांगते नजर आए। इस दौरान आदिवासी परंपराओं के अनुसार सामूहिक रूप से उत्सव मनाया गया।