खकनार: वन परिक्षेत्र जसौन्दी के ग्राम करौली के जंगल में लगी आग, वन विभाग बेखबर
वन परिक्षेत्र जसौन्दी के ग्राम करौली के जंगल में आग लगने की घटना सामने आई है।सूत्रों के अनुसार,असामाजिक तत्व अवैध रूप से गोंद निकालने के लिए जंगल में आग लगा रहे हैं,जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगातार फैल रही है,लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।जंगल में धधकती आग से पर्यावरण को नुकसान।