खकनार: घाघरला में बंजारा समाज ने फाग उत्सव मनाया, भक्ति गीतों से गूंजा माहौल
ग्राम घाघरला में बंजारा समाज ने पारंपरिक और अनोखे तरीके से फाग उत्सव मनाया। समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में होली के भक्ति गीत गाकर उत्सव का आनंद लिया। बंजारा समाज की परंपरा के तहत इस उत्सव में भगवान कृष्ण की लीलाओं और भगवान राम से जुड़े होली गीतों का गायन किया गया। शनिवार को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक समाज के लोगों ने लगातार फाग गाया।