खकनार: ग्राम डालमहू में बंजारा समाज ने मनाई पारंपरिक होली, घर-घर जाकर मांगे गए फगवा
ग्राम डालमहू में बंजारा समाज की पारंपरिक होली महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह उत्सव पंचमी तक जारी रहेगा, जिसमें समाज के लोग नाचते-गाते हुए पारंपरिक होली फाग महोत्सव मना रहे हैं। आज सोमवार सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक पूरे गांव में उत्सव का माहौल बना रहा। समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए और जगह-जगह जाकर फगवा मांगने की परंपरा निभा रहे है।