कोटद्वार: ब्लैकमेलिंग के आरोप में कोटद्वार पुलिस ने बिजनौर के शातिर युवती व युवक को किया गिरफ्तार, वसूली का मामला
स्थानीय निवासी कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती पत्र दिया कि एक महिला व उसके पुरुष मित्र द्वारा उन्हें रेप केस में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली की गई। इस आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा पंजीकृत किया गया।गठित पुलिस टीम द्वारा सीआईयू टीम के सहयोग से दोनों आरोपियों नवजोत सिंह व निधि शर्मा को बिजनौर से पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।