कोटद्वार: कोटद्वार में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से सेवानिवृत्त अध्यापक का खोया हुआ पर्स ढूंढकर किया सुपुर्द
प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवर ने मंगलवार शाम 4 बजे बताया कि शिब्बुनगर कोटद्वार निवासी सेवानिवृत अध्यापक दलीप सिहं रावत ने बाजार चौकी कोटद्वार पर आकर बताया गया कि गोखले मार्ग पर उनका पर्स कहीं गिर गया है। जिसमें मेरा मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, 25 हजार रूपये एवं मेरी पत्नी की दवाईयां हैं। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से ढूंढकर सुपुर्द किया।