कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में भारत रत्न डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार में भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 134वी जयंती पर सोमवार को दोपहर 12 बजे से विभिन्न कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हमें डॉ भीम राव आंबेडकर के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है उन्होंने समाज और महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का प्रयास किया