जमुई: लछुआड़ मां काली मेले की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे डीएम-एसपी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का दिया निर्देश
Jamui, Jamui | Nov 5, 2026 गुरुवार दोपहर 3 बजे डीएम नवीन कुमार एवं एसपी विश्वजीत दयाल ने ऐतिहासिक लछुआड़ मां काली मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूजा समिति को वाच टावर लगाने, महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग कतार बनाने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। डीएम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एंबुलेंस, पेयजल टैंकर और चलंत शौचालय उपलब्ध कराने की बात कही।