लालगंज: गंगहरा खुर्द गांव में बारिश से गिरा कच्चा मकान, गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट, प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार
लालगंज विकासखंड क्षेत्र के गंगहरा खुर्द गांव में शुक्रवार शनिवार की रात बारिश के बीच एक कच्चा मकान भर भरा कर गिर गया। मकान गिरने से रामपति मौर्य के परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया। पीड़ित रामपति मौर्य ने शनिवार 1:00 बजे दिन बताया कि लगातार बारिश के कारण उनका कच्चा मकान कमजोर हो गया था। रात में अचानक गिर गया। हल्का लेखपाल को सूचना दिया गया है।