Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
jnchetna
जाति पाती से ऊपर उठकर कर बार के विकास के लिए वोट डाले?
Bhiwani, Bhiwani
| Sep 5, 2026
MORE NEWS
भिवानी में गुगा नौमी की धूम! गुगा माड़ियों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Bhiwani, Bhiwani | Sep 5, 2026
कांग्रेस व हुड्डा पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का तंज....4 चरखी दादरी पहुंचने पर पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब !
Bhiwani, Bhiwani | Sep 5, 2026
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के बड़े ऐलान के बाद जमालपुर में 71वें दिन किसानों का धरना स्थगित। भुरटाना और सुंदर ब्रांच के जीर्णोद्धार के ऐलान से किसानों का विरोध टला। • भुरटाना ब्रांच के जीर्णोद्धार पर ₹211 करोड़ और सुंदर ब्रांच पर ₹185 करोड़ होंगे खर्च। • ₹5700 करोड़ के वर्ल्ड बैंक मेगा प्रोजेक्ट से हरियाणा के नहरी ढांचे का होगा कायाकल्प। • नहरों की क्षमता बढ़ाकर खेतों के अंतिम छोर यानी टेल तक पहुंचेगा नहरी पानी। • सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी बोलीं—किसानों को पर्याप्त नहरी पानी उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता। • कर्मचारियों की मांगों को लेकर भी सरकार संवेदनशील—अधिकांश मांगें मानी गईं। • कर्मचारियों की शेष मांगों पर भी सरकार सकारात्मक रुख के साथ कर रही है विचार। • जमालपुर धरना स्थल पर पहुंचकर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने किसानों से की बातचीत और मीडिया से भी की वार्ता। • मंत्री के आश्वासन के बाद 71 दिन से जारी धरना किसानों ने किया स्थगित। • किसान नेताओं का ऐलान—कल बवानी खेड़ा में मुख्यमंत्री की रैली के दौरान अब किसान विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 5, 2026
आदर्श महिला महाविद्यालय में जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित शिक्षक अपने ज्ञान से विद्यार्थियों को बनाते है जिम्मेदार नागरिक: शिवरत्न गुप्ता धार्मिक एवं शैक्षणिक मूल्यों का समन्वय सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक: अशोक बुवानीवाला भिवानी। जिस प्रकार सोने को तपाकर उसे आभूषण का रूप दिया जाता है, उसी प्रकार शिक्षक अपने ज्ञान, अनुभव, त्याग और समर्पण से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारकर उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। ये उद्गार आज आदर्श महिला महाविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान अधिवक्ता शिवरत्न गुप्ता ने कहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत हवन-यज्ञ के साथ हुआ, जिसमें महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्या, प्राध्यापिकाओं एवं छात्राओं ने आहुति डालकर सुख-शांति, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। हवन पश्चात अपना संबोधन देते हुए शिवरत्न गुप्ता ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और जीवन की सही दिशा प्रदान करते हैं। वास्तव में राष्ट्र का भविष्य कक्षाओं में तैयार होता है और उस भविष्य को आकार देने वाला सबसे महत्वपूर्ण शिल्पकार शिक्षक ही होता है। महाविद्यालय प्रबंध समिति के महासचिव अशोक बुवानीवाला ने अपने संबोधन में कहा कि धार्मिक एवं शैक्षणिक मूल्यों का समन्वय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है। गुरु अपने ज्ञान और अनुभव से विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके संस्कार, ज्ञान तथा सोच को दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें प्रेम, सद्भाव, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने कहा कि जन्माष्टमी हमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से कर्म, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, क्योंकि उन्होंने जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की सीख दी। उन्होंने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाता, बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करता है। इस अवसर पर सुंदरलाल अग्रवाल, पवन केडिया, सुरेश दुरालिया, कमलेश चैधरी, जगत नारायण भारद्वाज, हरिश हालवासिया अधिवक्ता नीरज अग्रवाल, नरेश तंवर, राधेध्याम बुवानीवाला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बाॅक्सः- इस अवसर पर महाविद्यालय की दो प्राध्यापिकाओं डॉ. नूतन शर्मा एवं डॉ. सुचेता सोनी को उनके उत्कृष्ट शिक्षण एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्रति उनकी निरंतर सेवाओं एवं समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान प्रदान किया गया।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 5, 2026
बार का चुनाव इतना महंगा होता है चाहे छोरी का ब्याह कर लो?
Bhiwani, Bhiwani | Sep 5, 2026
जन्माष्टमी पर कौंट रोड स्थित श्री श्याम जी नगर में गूंजे कन्हैया के जयकारे --भव्य श्री कृष्ण जागरण एवं भजन संध्या में अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, झांकियां और विशाल भंडारा रहा विशेष आकर्षण भिवानी, 5 सितंबर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर स्थानीय कौंट रोड स्थित श्री श्याम जी नगर में भव्य श्री कृष्ण जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के भजनों का आनंद लिया और भक्तिमय वातावरण में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। युवा नेता अभिजीत लाल सिंह रहे मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा नेता अभिजीत लाल सिंह रहे। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं तथा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को समाज को जोडऩे वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया। अलौकिक श्रृंगार और मनमोहक झांकियों ने मोहा मन जागरण में भगवान श्री कृष्ण का अलौकिक श्रृंगार एवं छप्पन भोग लगाया गया। साथ ही मनमोहक धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। स्थानीय प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों से पूरा वातावरण कृष्ण भक्ति में सराबोर हो गया। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजनकर्ताओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका कार्यक्रम के सफल आयोजन में सूबेदार मेजर राजेंद्र परमार, जिले सिंह शर्मा, इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव, हवलदार नरेंद्र परमार, विनोद सांगा, डॉ. दीपक सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजनकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से श्री श्याम जी नगर भक्तिमय बना रहा। फोटो कैप्शन- भिवानी में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मुख्य अतिथि तौर पर उपस्थित युवा नेता अभिजीत लाल सिंह।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 5, 2026
वैश्य मॉडल ने डांस में और विद्यांतरिक्ष स्कूल ने झांकी में मारी बाजी भिवानी( ): श्रीराम सामाजिक सेवा समिति द्वारा सेक्टर-13 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित भव्य ग्रुप डांस एवं ग्रुप झांकी प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं और भारतीय संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। देर रात तक चले इस आयोजन में पूरा सेक्टर-13 कृष्णमय नजर आया और हजारों की संख्या में दर्शकों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार मुख्य अतिथि रहे। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से भिवानी पब्लिक स्कूल और जीडी गोयंका स्कूल को दिया गया। तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से वात्सल्यम और इंडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मिला। सांत्वना पुरस्कार संयुक्त रूप से बिट्स इंटरनेशनल स्कूल, आरपीएस पब्लिक स्कूल और उत्तमी बाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल को प्रदान किया गया।बेस्ट कोरियोग्राफर अवॉर्ड जीडी गोयंका स्कूल के हर्ष तनेजा को मिला।इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ कृष्ण का पुरस्कार डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सर्वश्रेष्ठ राधा का पुरस्कार उत्तमीबाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार सेंट जेवियर स्कूल तथा बेस्ट कॉस्ट्यूम/सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा का पुरस्कार वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मिला। झांकी प्रतियोगिता मे विद्यांतरिक्ष सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। ग्रुप झांकी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विद्यांतरिक्ष स्कूल ने हासिल किया। द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सैनिक हाई स्कूल को प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से इंडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल और डीआरपी स्कूल को मिला।सांत्वना पुरस्कार संयुक्त रूप से श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल और मदर्स केयर स्कूल को प्रदान किया गया। झांकी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार जीडी गोयंका स्कूल के बच्चों को मिला। संस्था के प्रधान नरेंद्र शर्मा ने बताया कि श्रीराम सामाजिक सेवा समिति पिछले 21 वर्षों से लगातार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस प्रकार के आयोजन करती आ रही है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी धार्मिक एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोडऩा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर बच्चा स्वयं को कृष्ण और हर बच्ची स्वयं को राधा के रूप में प्रस्तुत करने के लिए लालायित थी। पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था और शहर के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ हजारों की संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। सेक्टर-13 का पूरा वातावरण ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो मथुरा और वृंदावन भिवानी में ही उतर आए हों। श्रीकृष्ण की लीलाओं, भजनों, रंग-बिरंगी वेशभूषाओं और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। संस्था के सचिव बलदेव शर्मा ने उपस्थित दर्शकों को श्रीराम सामाजिक सेवा समिति द्वारा वर्षभर किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। संस्था के संरक्षक दीपक बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम में पधारने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 5, 2026
प्रेम मंदिर की तर्ज पर सजा श्री कृष्ण प्रणामी आश्रम श्री कृष्ण प्रणामी आश्रम में भक्ति, संस्कृति व भव्य झांकियों के संग उल्लासपूर्वक मनाया जन्माष्टमी महापर्व संस्कृति और जीवन-मूल्यों से जुडऩे की प्रेरण देता है भगवान श्रीकृष्ण का जीवन : सांसद धर्मवीर सिंह समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संचार करते हैं धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव : विधायक घनश्याम सर्राफ भिवानी, 05 सितंबर : यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत...की पावन ध्वनि और भक्तिमय वातावरण के बीच स्थानीय दादरी गेट स्थित श्री कृष्ण प्रणामी आश्रम में इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व भव्य, दिव्य और अलौकिक रूप से मनाया गया। संपूर्ण आश्रम परिसर को वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर की तर्ज पर मनमोहक विद्युत लडिय़ों एवं देशी-विदेशी फूलों से सजाया गया था। परमहंस संत शिरोमणि स्वामी डा. सदानन्द महाराज के सानिध्य में आयोजित इस महापर्व में हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। आश्रम के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. मुरलीधर शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण के लीलाओं और शिक्षाओं की जानकारी दी एवं आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार जताया। हेमंत शास्त्री ने विधिवत वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ स्तुति एवं अपने टीम के साथ भगवान श्री कृष्ण का पूजन करवाया। आश्रम के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. मुरलीधर शास्त्री ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जन्माष्टमी का यह पावन अवसर केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आस्था, समर्पण और भक्ति का महासंगम है। वृंदावन से पधारे विशेष कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, रासलीला और मनमोहक नृत्य-झांकियों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी सनातन परंपरा का पवित्र पर्व है। यह भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के साथ-साथ उनके दिव्य जीवन, आदर्शों और श्रीमद्भगवद्गीता के संदेशों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। भगवान कृष्ण ने मानवता को प्रेम, सद्भाव, समता और कर्तव्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। आज के समय में समाज में एकता और सहयोग को सुदृढ़ करना बेहद आवश्यक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति और सनातन संस्कारों से जोड़ते हैं। वहीं मध्यरात्रि जन्मोत्सव के उपरांत समापन अवसर पर पहुंचे विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें निष्काम कर्म और धर्म के पथ पर अडिग रहने की सीख देता है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संचार करते हैं। बच्चों को भारतीय संस्कृति और भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों से जोडऩे के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित करना एक बेहद सराहनीय प्रयास है। महोत्सव के दौरान संस्कार भारती की भिवानी इकाई द्वारा श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर व आस-पास के विभिन्न विद्यालयों से आई 18 प्रतिभागी टीमों ने अपनी अद्भुत कला और नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन कर समां बांध दिया। रात ठीक 12 बजे जैसे ही भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हुआ, पूरा आश्रम परिसर जय श्री कृष्णा और हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और भव्य महाआरती के साथ भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं में विशाल महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़, अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम महेश कुमार, उद्योगपति रामचंद्र मित्तल, नरेश आहूजा, डा. कपिल शर्मा, सचिन जैन, सुरेश केडिया, डॉ. कपिल बंसल, प्रवीण शर्मा तथा पुलकित सिंगला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, सुनील जोशी, राकेश, दीप अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, सीताराम, प्रेम प्रकाश गोयल, हरिकेश गुप्ता, अशोक यादव, रमेश पचेरवाल, उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रेमप्रकाश अग्रवाल, श्रीभगवान शास्त्री, सीमा शर्मा, डा. राजेश शर्मा, हनुमान तायल, सुरेश केडिया, रमेश अग्रवाल, दिलीप मिश्रा, अशोक यादव, डा. रामचंद शास्त्री, सुरेश गर्ग दिल्ली, अमित बंसल, डा. मुरलीधर शास्त्री, डा. अनिल गौड, ओपी नंदवानी, ओमप्रकाश टुटेजा, नरेश साहु विनोद छाबड़ा, प्रेमप्रकाश, नरेश आहुजा, मीनू अग्रवाल, डा. अनिल, विनोद गाबा, डा. राजेश शर्मा, दिलीप मिश्रा सहित अनेक श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 5, 2026