सागर नगर: सागर में चोरी की घटनाओं में इजाफा, स्टेशन रोड पर तीन मकानों को बनाया निशाना
चोर ने देर रात स्टेशन रोड पर स्थित मकानों के ताले तोड़कर भीतर प्रवेश किया। वारदात के दौरान घर के लोग गहरी नींद में थे। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुए सामान में दो मोबाइल फोन और एक महंगी रेंजर साइकिल शामिल है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि सागर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस जांच मे जुटी हुई है।