ऊना: जिले में पारा 40 के पार, दिन के साथ रात के वक्त भी बढ़ा तापमान
जिला ऊना इन दिनों प्रचंड गर्मी की चपेट में है। जहां दिन का पारा लगातार 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है, वहीं अब रात में भी गर्मी राहत नहीं दे रही। वीरवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने दिन में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। सिर दर्द और थकावट आम हो गई है।