ऊना: हिमाचल की बेटी साक्षी भारद्वाज जापान रवाना, मां के दर्द को समझकर बनाया इनोवेटिव नेक फैन मॉडल
जिला ऊना के जाड़ला कोयड़ी स्कूल की छात्रा साक्षी भारद्वाज ने अपनी वैज्ञानिक सोच, संवेदनशीलता और मेहनत के बल पर न केवल प्रदेश का बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। जमा एक कला संकाय की छात्रा साक्षी ने अपनी मां के रोजमर्रा के संघर्ष को समझते हुए एक नेक फैन मॉडल तैयार किया, जो अब उसे अंतरराष्ट्रीय मंच तक ले गया है।