ऊना: अहमदाबाद विमान हादसे पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने जताया गहरा शोक
विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने वीरवार को ऊना से जारी बयान में अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने विशेष रूप से बीजे मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के हताहत होने पर दुख जताया और इसे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।