ऊना: बहडाला स्कूल की चारदीवारी बनी ग्रामीणों की परेशानी का कारण, डीसी से मिलकर समाधान की उठाई मांग
ग्राम पंचायत बहडाला के वार्ड नंबर 8 में स्कूल की चारदीवारी निर्माण के चलते स्थानीय लोगों के घरों पर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि चारदीवारी के कारण प्राकृतिक जल निकासी का रास्ता बंद हो गया है, जिससे बरसात के मौसम में भारी नुकसान की आशंका बढ़ गई है। इसी समस्या को लेकर वीरवार को गांव के प्रतिनिधि उपायुक्त जतिन लाल से मिले और समाधान की मांग की।