रिविलगंज: नदी में डूबने की आशंका: दूसरे दिन भी रामजन्म महतो का नहीं मिला सुराग
रिवीलगंज थाना क्षेत्र के औली निवासी 45 वर्षीय रामजन्म महतो का दूसरे दिन गुरुवार को भी कोई सुराग नहीं मिल सका। बुधवार की सुबह शौच के लिए घर से निकले रामजन्म महतो के तेल नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के अनुसार वह सुबह करीब 4:30 बजे घर से निकले थे काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई तभी नदी किनारे उनकी चप्पल छाता और टॉर्च मिली ।