हमीरपुर: सुमेरपुर में शिक्षक संघ ने बैठक कर ऑनलाइन हाजिरी का किया विरोध, पुरानी पेंशन बहाल करने की रखी मांग
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में ऑनलाइन हाजिरी का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई। कस्बे के तपोभूमि प्रांगण में ब्लाक अध्यक्ष राजीव कुमार निगम की अध्यक्षता में संघ की बैठक संपन्न हुई। जिसमें ऑनलाइन हाजिरी के लिए बार-बार आदेश किए जाने पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर विरोध जताया गया।