हमीरपुर: बिरखेरा व पारा रैपुरा के मध्य हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 26 बीघे गेहूं की फसल हुई खाक
बिरखेरा व पारा रैपुरा के मध्य में शुक्रवार को सुबह 10 बजे हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से खेतों में आग लग गई। जिससे 15 किसानों की 26 बीघे गेहूं की फसल जलकर खराब हो गई। फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुक्रवार को सुबह बिरखेरा व पारा रैपुरा के मध्य नलकूपों को गई हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई।