हमीरपुर: दरियापुर में 80 प्लस उम्र के मतदाताओं को पहनाई गई फूलमाला, दरियापुर व चन्दौखी में निकली जागरूकता रैली
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम दरियापुर व चन्दौखी में मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ डिप्टी कलेक्टर/ प्रभारी बीडीओ शांतुन कुमार सिनसिनवार ने किया। ई-रिक्शा में माइक लगाकर प्रचार प्रसार किया गया। उन्होंने रैली के साथ भ्रमणकर दरियापुर में अस्सी से अधिक उम्र के मतदाताओं को फूलमाला पहनायी।