हमीरपुर: इटरा में चोरों ने तीन घरों से जेवरात नकदी की पार, घटना को अंजाम देने के पूर्व गृह स्वामियों को किया बंद
इटरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों में धावा बोलकर गृहस्वामियों को कमरे के अंदर बंद करके नगदी सहित लाखों रुपए की जेवरात पार कर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। बीती रात इटरा गांव निवासी सत्यकुमार अनुरागी, राजेश कुमार प्रजापति, सूरज अनुरागी के घरों में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की हैं।