हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में आरा मशीन में आग लगने से इमारती लकड़ी जली
दोपहर में उद्योग नगरी में संचालित आरा मशीन में आग लगने से एक लाख से अधिक कीमत की इमारती लकड़ी जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पंहुचकर आग पर काबू पाया। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे उद्योग नगरी में पुलिस चौकी के पीछे संचालित गुप्ता आरा मशीन में आग लग गयी। अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से एक लाख से अधिक कीमत की इमारती लकड़ी जलकर खाक हो गई है।