हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अलविदा जुमा की नमाज में मांगी अमन चैन की दुआ
सुमेरपुर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज शांति के साथ अता की गई। नमाजियों ने देश प्रदेश एवं क्षेत्र की खुशहाली की दुआ की। अलविदा जुमा की नमाज कस्बे के अलावा नदेहरा, पलरा, बिदोखर, इंगोहटा, चंद्रपुरवा बुजुर्ग, मुंडेरा, पत्योरा आदि गांवों में अता करके अमन चैन की दुआ मांगी गई। सभी जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।