दादरी: नोएडा में सेक्टर-49 थाना पुलिस ने दो शातिर मोबाइल झपट मारों को बरोला टी-पॉइंट से किया गिरफ्तार, लूट के 11 मोबाइल बरामद
नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो शातिर मोबाइल झपट मारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लूटे हुए 11 मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से अंशुल व विजय के रूप में हुई है थाना प्रभारी ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से जनपद में मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।