दादरी: सेक्टर-39 थाना पुलिस ने हिरासत के दौरान वीडियो बनाकर वायरल करने वाले 3 अभियुक्तों को सेक्टर-63 क्षेत्र से किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने गुरुवार को लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हिरासत के दौरान वीडियो बनाकर वायरल करने वाले 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से शेरपाल बैरागी, पिंटू बैरागी व कृष्णा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।