दादरी: फेस-2 थाना पुलिस ने भोले वाले लोगों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले अभियुक्तों को फेस-2 से किया गिरफ्तार
नोएडा के फेस-2 थाना पुलिस ने भोले भाले लोगों को मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से घर बुलाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से किशोर व दीपक के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्तों द्वारा वादी का वीडियो बनाकर भारी रकम की डिमांड की जा रही थी। अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।