दादरी: नोएडा के सेक्टर-73 में दबंग कार चालक ने श्वान पर चढ़ाई गाड़ी, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के सेक्टर-73 में दबंग कार चालक द्वारा श्वान पर गाड़ी चढ़ाने का मामला प्रकाश में आया है। वही दबंग कार चालक की सारी करतूत गली में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज को संज्ञान में लेकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया है कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।