दादरी: नोएडा के फेस-2 थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को याकूबपुर तिराहे से किया गिरफ्तार
नोएडा के फेस-2 थाना पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से अमित कपासिया के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त द्वारा वादिया के साथ डरा धमका कर दुष्कर्म की घटना कारित की गई थी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।