दादरी: नोएडा के सेक्टर-54 में स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर पर नवनिर्मित टेरिटरी ट्रीटमेंट प्लांट का किया गया भव्य शुभारंभ
नोएडा के सेक्टर-54 स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर पर शुक्रवार को नवनिर्मित टेरिटरी ट्रीटमेंट प्लांट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। टेरिटरी ट्रीटमेंट प्लांट का शुभारंभ विधिवत रूप से नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।