गुलाना: अकोदिया में गार्डन के सामने खड़ी मोटरसाइकिल हुई चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस
अकोदिया में गार्डन के सामने खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाश चोरी करके ले गया। मामले में मोटरसाइकिल मालिक राहुल कुशवाह ने अकोदिया थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि मेरी मोटरसाइकिल अकोदिया में गार्डन के सामने खड़ी थी। जिसे अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया। मामले में अकोदिया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मोटरसाइकिल और चोर की तलाश शुरू की है।