गुलाना: अकोदिया थाना क्षेत्र में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों ने निकाला फ्लैग मार्च, लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था
जिले के अकोदिया थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लोकसभा चुनाव के दाैरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहने का संदेश दिया। जिले में चुनाव के दाैरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए बार्डर सुरक्षा बल और क्यूआरएफ सुरक्षा बल प्राप्त हुआ है। यह बल फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम का संदेश देने निकाला।