गुलाना: सलसलाई में महाराणा प्रताप युवा संगठन ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती
सलसलाई में महाराणा प्रताप युवा संगठन द्वारा सलसलाई बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप जयंती गुरुवार को मनाई गई। इस माैके पर बड़ी संख्या में राजपूत समाजजन और युवा कार्यक्रम में माैजूद रहे। महाराणा प्रताप युवा संगठन जिला अध्यक्ष प्रकाश मेवाड़ा व अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर तिलक कर पूजन किया गया।