गुलाना: पुलिस टीम ने किया अकोदिया क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण, पुख्ता रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
अकोदिया क्षेत्र के मतदान केंद्रों का पुलिस टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमे टीम द्वारा यहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। मतदान केंद्रों पर पहुंची टीम ने मतदान केंद्रों की स्थिति देखी और मतदान दलों से भी चर्चा की। निरीक्षण करने वाली टीम में एसडीओपी त्रिलोक सिंह पवार, एसआई दीपेश व्यास सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल रहे।