गुलाना: आकोदिया में ब्राह्मण समाज जनों द्वारा परशुराम चौराहे पर मनाई गई परशुराम जयंती
आकोदिया में ब्राह्मण समाजजन द्वारा शुक्रवार को परशुराम चौराहे पर परशुराम जयंती मनाई गई। इस मौके पर समाज जनों द्वारा भगवान श्री परशुराम के चित्र का पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद महा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आकोदिया में ब्राह्मण समाज द्वारा 18 मई को परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।