गुलाना: गुलाना क्षेत्र में मतदान केदो पर लगी मतदाताओं की कतार, वोट डालने को लेकर लोगों में दिख रहा उत्साह
गुलाना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में मतदान को लेकर मतदाताओं मे ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार लगी हैं। वोट डालने को लेकर मतदाताओं में उत्साह का माहौल है। सुबह 8 बजे तक मतदान केंद्र पर मतदाता कम संख्या में पहुंच रहे थे हालांकि इसके बाद मतदाताओं के मतदान केंद्र पर पहुंचने का सिलसिला बड़ा है।