विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग की जिलास्तरीय प्रतियोगिता संपन्न
________________
विकसित भारत के संकल्प को लेकर युवाओं ने रखे विचार, हर्ष राठौर ने मारी बाजी
________________
हर्ष राठौर सहित छह प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
________________
खरगोन 25 नवंबर 2026। मेरा युवा भारत, खरगोन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के अंतर्गत जिलास्तरीय चैलेंज ट्रैक प्रतियोगिता आयोजित की गई। शासकीय पीजी कॉलेज खरगोन में आयोजित पीपीटी (प्रेजेंटेशन) राउंड में युवाओं ने विभिन्न विषयों पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों, रचनात्मक सोच एवं विचारों का मूल्यांकन किया। इसमें हर्ष राठौर ने बाजी मारी। वहीं भूपेन्द्र यादव, कृतिका गुप्ता, शिफा खान, प्राशी जोशी एवं अंशिता गुप्ता सहित कुल छह प्रतिभागियों का आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में शासकीय कन्या महाविद्यालय खरगोन के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र यादव, सहायक प्राध्यापक श्री गगन पाटीदार, श्री जगदीश पावरा एवं श्री धर्मेन्द्र पाटीदार उपस्थित रहे। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के श्री जितेंद्र हिरवे तथा माय भारत के स्वयंसेवक भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक सोच प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना रहा। इसके माध्यम से युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
#JansamparkMP #khargone