स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की दिशा में पहल
________________
CTU अंतर्गत कचरा पड़ाव स्थल का किया सौंदर्यीकरण एवं कायाकल्प
________________
विश्व शौचालय दिवस पर नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का हुआ शुभारंभ
________________
खरगोन 25 नवंबर 2026। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में CTU (स्वच्छता परिवर्तन इकाई) के अंतर्गत कचरा पड़ाव स्थल का सौंदर्यीकरण एवं कायाकल्प किया गया। साथ ही विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ शहर के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाना है। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा सार्वजनिक शौचालयों का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता एवं शहर के सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री कमला कोल, स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रकाश चित्ते, कोतवाली थाना प्रभारी श्री बी.एल. मंडलोई, सभापति श्री धीरेंद्र चौहान, पार्षद श्री चंद्रपाल सिंह तोमर एवं श्री भागीरथ बडोले, सभापति प्रतिनिधि श्री अरविन्द पाटीदार, श्री किशोर राठौड़, स्वच्छता सलाहकार श्री अंकित कानूनगो, श्री विजय मोरे, नगर मंत्री श्री स्वप्निल पटेल सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #khargone