बहराइच: बहराइच में यातायात माह का शुभारंभ, पुलिस लाइन से जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक
बहराइच में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के उद्देश्य से शनिवार से यातायात माह का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने संबंधित विभागों के समन्वय से इस अभियान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वाहनों के माध्यम से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।