बहराइच: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से की मांग, बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलों का जल्द दिया जाए मुआवजा
शुक्रवार शाम को भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने बताया कि वे मौसम बारिश के कारण धान की फसल बर्बाद हो गई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन से मांग की गई है कि बे मौसम बारिश के कारण बर्बाद हुई फसलों का आकलन कर किसानों को जल्द से जल्द उसका मुआवजा दिलाया जाए उन्होंने बताया कि 30 से 40% धान की फसल पर मौसम बारिश से बर्बाद हो गयी है।