बहराइच: बहराइच जिले में एसपी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सहित 7 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का किया तबादला
बहराइच जनपद में पुलिस अधीक्षक आर0एन0 सिंह ने शनिवार को 7 निरीक्षक व उप निरीक्षकों का तबादला किया है। यह तबादला कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने को लेकर किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए शनिवार सुबह बताया कि कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने को लेकर यह तबादला किया गया है।