बहराइच: बहराइच के हुजूरपुर मार्ग स्थित विहान बालिका आवासीय विद्यालय का सहायक श्रम आयुक्त ने किया निरीक्षण
शुक्रवार को बहराइच हुजूरपुर मार्ग स्थित विहान आवासीय विद्यालय का सहायक श्रम आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से भी वार्ता की। बता दें कि निरीक्षण के दौरान सहायक श्रम आयुक्त द्वारा विद्यालय में रसोईघर, भोजन कक्ष, भंडार गृह, भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में मिल रही व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।