बहराइच: बहराइच जनपद पहुंचे राज्यमंत्री नगर विकास राकेश कुमार राठौर, विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक
बहराइच जनपद में राज्यमंत्री, नगर विकास, राकेश कुमार राठौर ने जनपद के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में नगर निकायों अन्तर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि नगर क्षेत्र की साफ-सफाई व सौन्दर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाय।