बहराइच: बहराइच में नाव हादसे के बाद आठ लोग अभी भी लापता, तीसरे दिन सर्च अभियान जारी
बहराइच के भरथावल नाव हादसे के तीसरे दिन भी लापता आठ लोगों का पता नहीं चल सका है। शुक्रवार सुबह को कौड़ियाला नदी में घटनास्थल से लेकर घाघरा बैराज तक लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी है। नदी में हर 500 मीटर की दूरी पर अलग-अलग सर्च टीमों को तैनात किया गया जो अपने 500 मीटर के दायरे में मोटरबोट से रेस्क्यू कर रहे हैं।