कोरांव: आंगनबाड़ी केंद्र बैदवार में आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को फल एवं पोषाहार का वितरण किया गया
आंगनबाड़ी केंद्र बैदवार के परिसर में रविवार को आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम के तहत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषाहार का वितरण किया गया। पोषण अभियान को लेकर आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष व आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम की जिला संयोजिका संतरा देवी बिंद ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को फल तथा पोषाहार का वितरण किया।