टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिला अस्पताल में दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर का आयोजन, पंजीयन हुए
शुक्रवार को टीकमगढ़ जिला अस्पताल में दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर जगदीश प्रजापति के द्वारा बताया गया कि शिविर में 50 से अधिक दिव्यांग जनों के पंजीयन किए गए हैं पंजीयन के उपरांत मेडिकल परीक्षण किया जाएगा जिसके बाद दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।