टीकमगढ़: मोंगना गांव में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों के साथ मारपीट, 2 लोग जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के मोंगना गांव में एक ही परिवार के लगभग आधा दर्जन लोगों के साथ मारपीट की है। बताया गया कि पानी के विवाद पर गांव के आकाश देवेंद्र पार्वती कस्तूरी और अन्य लोगों ने एक ही परिवार के लगभग आधा दर्जन लोगों के साथ मारपीट की है। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार किया। दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।